पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशे में धुत तीन लाेगाें ने फरियादी से की मारपीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खुरई| मुकारमपुर गांव में शराब के नशे में अभद्रता करने एवं मारपीट करने पर पुलिस ने अाराेपियाें के िखलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक फरियादी वीर सिंह पिता बाबूलाल अहिरवार निवासी मुकारमपुर के द्वारा अभद्र भाषा का प्रयाेग करने के लिए मना करने पर अाराेपियाें बल्ले पिता भागीरथ अहिरवार सहित दाे अन्य लाेगाें ने अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

मारपीट का मामला दर्ज

खुरई| करैयागूजर गांव में फरियादी महेश पिता कल्याण कुर्मी से साथ अाराेपी जयदीप कुर्मी ने अभद्रता करते हुए मारपीट की अाैर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अाराेपी के खिलाफ विभिन्न धाराअाें में मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...