कार में ट्रक ने मारी टक्कर, 4 घायल
खुरई| सिलगांव के पास कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार लाेग चार लोग घायल हाे गए। पुलिस के मुताबिक फरियादी सारूह पिता जमील खान 26 वर्ष निवासी संत रविदास वार्ड की कार में ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 2228 के चालक ने लापरवाही पूर्वक टक्कर मार दी। जिससे कार में बैठे चार लाेग घायल हाे गए। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने अाराेपी ट्रक चालक के खिलाफ एक्सीडेंट की धाराअाें में मामला दर्ज किया है।