अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार 3 लोग घायल
जरूवाखेड़ा-बांदरी मार्ग के जमुनिया धीरज गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे तीनाें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक बांदरी थाने के जमुनिया धीरज गांव के पास बंडा निवासी तीन लोग बाइक पर अशोकनगर जिले के करीला में रंगपंचमी के मौके पर आयोजित मेले में शामिल होने जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें भागीरथ सेन
निवासी शाहगढ़, मनोज सेन, वृदांवन सेन दोनों निवासी बंडा घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर खुरई देहात थाने की डॉयल 100 के पायलट महादेव चौधरी, आरक्षक दीपक पहुंचे। सभी घायलों को डॉयल 100 की मदद से जरूवाखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत में होने पर तीनों को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। जरूवाखेड़ा पुलिस ने बाइक उठाकर थाने में रखकर मामले की जांच शुरू कर दी है।