पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Vaishya Mahasammelan39s Family Meeting Tomorrow Preparedness Review

वैश्य महासम्मेलन का परिवार मिलन कल, तैयारियों की हुई समीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सागर | वैश्य महासम्मेलन का परिवार मिलन 15 मार्च को वरुण स्मृति उद्यान में हाेगा। समारोह मनोरंजक मेला एवं पिकनिक सह बुंदेली भोज की तैयारियां भी कार्यक्रम स्थल पर शुरू हाे गई हैं। कार्यक्रम संचालक एवं जिला अध्यक्ष निकेश गुप्ता ने बताया कि सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। जो कि वैश्य घटक परिवारों में सामाजिक एकता और समरसता को परिलक्षित करेगा। आयोजन की थीम ‘एक दिन अपने परिवार एवं बच्चों के नाम’ रखी गई है। विशेष तौर पर बच्चों की सास्कृतिक गतिविधियां, खेल, ग्रुप डांस, महिला गीत-संगीत की विभिन्न प्रतियोगिताएं, हास्य कवि सम्मेलन, बच्चों के मनोरंजन के लिए बलून शूटिंग, हार्स डांस व राइडिंग रखी गई है। आकर्षक उपहार एवं लकी ड्रा शामिल रहेगा। कार्यक्रम के संयोजक समीर जैन, श्रीयांश जैन व मोहन अग्रवाल ने सभी से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल हाें।
खबरें और भी हैं...