- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News Water Conservation Bullion Traders Played Dry Hali Garlanded And Applied Tilak Of Sandalwood
जल संरक्षण: सराफा व्यापारियों ने खेली सूखी हाेली, माला पहनाई अाैर चंदन का तिलक लगाया
नगर सराफा एसोसिएशन सागर द्वारा गुरुवार काे सराफा में हाेली मिलन समारोह हुअा। खास बात यह रही कि इसमें न ताे अबीर का उपयोग हुअा न ही गुलाल का अाैर न ही किसी भी प्रकार के रंगाें का। जिला सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद जड़िया ने बताया कि जल संरक्षण का संदेश देने इस बार हम लाेगाें ने बिना अबीर, गुलाल की हाेली खेली। हमने सिर्फ फूलांे अाैर चंदन तिलक की हाेली खेली। इस दाैरान सभी ने एक-दूसरे काे फूल माला पहनाई अाैर चंदन का तिलक लगाया। समारोह की शुरुआत ठाकुरजी के पूजन से हुई। इस माैके पर मंत्री सुनील बड़ाेनिया, वृंदावन सराफ, अरविंद सराफ, याकृति जड़िया, विनाेद बड़ाेनिया, राजेंद्र, अजय साेनी, सुदामा सेठ, नगराध्यक्ष राजू बम, महेश पीपल, संजीव दिवाकर अादि माैजूद थे। संचालन गाेपाल साेनी ने किया। अाभार माधव ने माना।