मौसम: आज रात बादल छाने की संभावना, बूंदाबादी हो सकती है
सागर| सप्ताहभर पहले तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी का अहसास होने लगा था। दिन का तापमान 30 डिग्री के ऊपर पहुंच गया था और रात का तापमान 17 डिग्री के ऊपर चल रहा था। लेकिन हवा बदलने से अचानक मौसम में बदलाव आ गया है। दिन और रात का तापमान पिछले दो दिनों से स्थिर बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान बुधवार को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इससे तापमान में मामूली बढ़त होगी। रात के वक्त हल्की बूंदाबादी भी अपना असर दिखा सकती है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक होली के बाद गर्मी अपना असर दिखाएंगी।
पिछले दो दिनों से बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट आई है। दो दिन से यहीं स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया।