पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Weather Chill Hot Viral Fever Patients Increased Cloudy Temperature Likely To Rise After March 15

मौसम सर्द-गर्म : वायरल फीवर के मरीज बढ़े; बादल छाए, 15 मार्च के बाद तापमान बढ़ने की संभावना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ठंडी हवाओं और बादलों की आवाजाही के बीच एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैं। मौसम के ट्रेंड के अनुसार शुक्रवार का दिन में पारा कम रहा। जबकि पिछले दिनों पारा चढ़ा हुआ था।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी बादलों के छाने से तापमान में थोड़ा बहुत इजाफा होगा। लेकिन तेज गर्मी 15 मार्च के बाद से ही महसूस होगी। दरअसल, अभी पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में उचार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। उधर, बादलों को छाने से दिन के तापमान में भी ज्यादा इजाफा नहीं हो पाया। उधर, तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से वायरल फीवर के मरीजों भी बढ़ रहे हैं।

शुक्रवार को बादलों और धूप के बीच लुका-छिपी चलती रही। शाम के वक्त ठंडी हवा चली, इससे मौसम में ठंडक घुल गई। लेकिन पिछले दिनों से ठिठुरन भरी ठंड अब धीरे-धीरे कम हो चली है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया है, वह 3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रिकॉर्ड में लिया गया है। सुबह की आर्द्रता 43% तो शाम की आर्द्रता 32% रही। 24 घंटे में दिन के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट हुई है। जबकि रात के तापमान में 0.6 डिग्री का इजाफा हुआ है।

खबरें और भी हैं...