पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Where Will You Find Which Office In The New Collectorate

नए कलेक्टोरेट में कौन सा ऑफिस कहां, ढूंढते रह जाओगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सागर| नए कलेक्टोेरेट को शुरू हुए 20 दिन से अधिक हो गए हैं। लेकिन इस भवन में कौन सा ऑफिस या शाखा कहां है। यह बताने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। आम नागरिक तो ठीक दूसरे ऑफिसों से आने वाले अधिकारी-कर्मचारियों भी परेशान हैं।

सोमवार को एक महिला राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत मिलने वाली राशि के बारे में जानकारी लेने यहां आई थी। उसे बमुश्किल संबंधित लिपिक के कक्ष की जानकारी मिली। इसी तरह शिक्षा विभाग से किसी काम से आए एक लिपिक को आदिम जाति कल्याण विभाग का अॉफिस नहीं मिला। इधर बिल्डिंग में जगह-जगह बिना कैमरा लगाए सूचना पट्‌टी जरूर लग गई हैं कि आप कैमरे की नजर में हैं। जबकि इन्हीं पटि्टयों के साथ-साथ पेयजल और टॉयलेट के बारे में भी जानकारी दी जा सकती थी।

कलेक्टोरेट में प्रवेश के लिए फिलहाल दो गेट हैं। इनमें से मुख्य प्रवेशद्वार सामने की तरफ है। जबकि दूसरा पीछे की ओर है। इसका उपयोग मुख्यत: कलेक्टर द्वारा किया जा रहा है। जानकारी
के अनुसार इन दोनों ही गेटों पर किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के आॅफिस या शाखा का ब्योरा नहीं दिया गया।

शिफ्टिंग पूरी होते ही साइन बोर्ड लगवा देंगे: ईई

पीडब्ल्यूडी के ईई विजय सिंह का कहना है कि कुछेक अाॅफिस व शाखाओं की शिफ्टिंग बाकी है। जैसे ही ये काम पूरा होगा। साइन बोर्ड लगवा दिया जाएगा।

साइन बोर्ड नहीं लगने से लोग हो रहे परेशान

खबरें और भी हैं...