पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Whoever Has Buried Himself With The Divine He Never Gets Hurt Wadhwani

जिसने भी परमात्मा के साथ स्वयं को जाेड़ िलया, उसे कभी दुख-तकलीफ नहीं अाते : वाधवानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सद्गुरु भक्तों की इच्छा अवश्य पूरी करते हैं। होली का त्यौहार भी नजदीक है। कैसे भक्त प्रहलाद ने भक्ति नहीं छोड़ी और आज हम सब उनका यशोगान करते हैं। जिन्होंने भी परमात्मा के साथ अपने आप को जाेड़ा है उनको कभी दुख तकलीफ नहीं आती है। यह बात खुरई राेड स्थित नए निरंकारी सत्संग भवन में उज्जैन से अाए जोनल इंचार्ज मनोहरलाल वाधवानी ने कही।

उन्होंने कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षाजी के चरणों में यही विनती है कि हम सभी को इस निराकार का ज्ञान हो और सभी इस ब्रह्म ज्ञान को पाकर अपना मनुष्य जन्म सफल बनाएं। आप सबको बधाइयां कि नया सत्संग भवन तैयार है जिससे आप सभी सेवा, सुमिरन और सत्संग से सदा जुड़े रहेंगे। अवतार वाणी रौनक गंगवानी जी ने प्रस्तुत की। रजनी पटेल ने इंग्लिश गीत द्वारा आशीर्वाद लिया। प्रिया गनवानी, पूनम मोटवानी, भारती पटेल, सीमा प्रजापति, हर्षा सुंदरानी, अनिल, राकेश उज्जैन आदि ने भी अपने विचार रखे। सत्संग के बाद लंगर प्रसादी हुई। कार्यक्रम में उज्जैन से महात्मा लक्ष्मी नारायण, इंदौर से नरेश मोटवानी एवं जगदीश सहित अन्य जगहों से अाए महात्माओं का स्वागत सागर संयोजक नारायण दास निरंकारी ने दुपट्टा पहना कर किया।

खबरें और भी हैं...