पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Will Be Sarpanchi Not Strength He Will Sign The Check As Head

सरपंची जाएगी, ताकत नहीं; प्रधान बनकर चेक पर करेंगे हस्ताक्षर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायतों के चुनावों की तारीख नहीं आई, लेकिन अब उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है। जिले की 750 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 10 से 24 मार्च के बीच खत्म हो जाएगा, लेकिन इसके बाद भी पंचों-सरपंचों की ताकत बनी रहेगी। सरपंच अब प्रशासकीय समिति के प्रधान के तौर पर सचिव
के साथ मिलकर खातों से पैसा निकाल सकेंगे और भुगतान कर सकेंगे।

सारे पंच होंगे सदस्य... : इस दौरान जो पंच अभी के कार्यकाल में हैं। उन्हें इस प्रशासकीय समिति में सदस्य बनाया जाएगा। इसके अलावा दो सदस्य मनोनीत किए जाएंगे। इन दोनों सदस्यों का गांव की निर्वाचन नामावली में नाम होना चाहिए। ये भी साफ किया गया है कि अगर दो मनोनीत सदस्य नहीं भी हैं तो भी प्रशासकीय समिति अपना काम करेगी।

पहली बैठक से माना जाता है कार्यकाल

मार्च महीने की 24 तारीख तक जिले की सभी पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। पंचायत का 5 साल का कार्यकाल उस दिन से माना जाता है। जिस दिन चुनाव के बाद पहली बैठक होती है। साल 2015 की 10 मार्च से 24 मार्च के
बीच सभी पंचायतों की बैठक हो गई थी। अब इनका कार्यकाल भी इन 15 दिनों में खत्म होगा।

खबरें और भी हैं...