पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हिन्दू के पिता को मुस्लिम लिखा, जैन को रजक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर निगम बीएलसी शाखा द्वारा हाल में ही तैयार की गई नई सूची (1270 हितग्राही) में नया गड़बड़झाला सामने आया है। इसमें कई वार्डों के हितग्राहियों के नाम के सामने वल्दियत बदल दी गई है। पहले यह सूची चस्पा कर दी थी, लेकिन बाद में मामला सामने आने के बाद फाड़ दिया गया। निगम के जिम्मेदार इसे लिपिकीय गलती बता रहे हैं। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है कि आखिर कहां गड़बड़ी हुई है।

नगर निगम में हाल में ही उन नामों को शामिल किया गया है, जिन्हें योजना के शुरू होने के बाद से ही लाभ नहीं मिल पाया था। निगम की कमान प्रशासकीय हाथों में होने के बाद इस सूची से उम्मीद लगाई जा रही थी कि कोई गड़बड़ी नहीं होगी। लेकिन कई वार्डों में हितग्राही के सामने उनके पिता/ पति के नाम गलत लिखे हैं। इसके लेकर अब कुछ कर्मचारियों पर संदेह
जताया जा रहा है। वहीं शाखा के जिम्मेदार अफसर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। संतकंवरराम वार्ड के पूर्व पार्षद पंकज सोनी ने आरोप लगाया है कि उनके वार्ड में नामों को शामिल करने के लिए फर्जीवाड़ा हुआ है। लिपिकीय गलती एक दो स्थानों पर हो सकती है, लेकिन कई लोगों
की वल्दियत बदल देना बड़े फर्जीवाड़े की ओर इशारा कर रहा है।

निगम के बाहर लगी सूची फाड़ी।

होने के बाद इस सूची से उम्मीद लगाई जा रही थी कि कोई गड़बड़ी नहीं होगी। लेकिन कई वार्डों में हितग्राही के सामने उनके पिता/ पति के नाम गलत लिखे हैं। इसके लेकर अब कुछ कर्मचारियों पर संदेह
जताया जा रहा है। वहीं शाखा के जिम्मेदार अफसर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। संतकंवरराम वार्ड के पूर्व पार्षद पंकज सोनी ने आरोप लगाया है कि उनके वार्ड में नामों को शामिल करने के लिए फर्जीवाड़ा हुआ है। लिपिकीय गलती एक दो स्थानों पर हो सकती है, लेकिन कई लोगों
की वल्दियत बदल देना बड़े फर्जीवाड़े की ओर इशारा कर रहा है।

Ãयह लिपिकीय गलती होगी। जल्दबाजी के चक्कर में नाम और वल्दियत बदल हो गए होंगे। इसकी जांच करा लेते है। वैसे भी हितग्राही के खातों में राशि पहुंचने तक उनकी पूरी जांच की जाती है। गड़बड़ी मिलने पर नाम हटा दिए जाते हैं।
- आरपी अहिरवार, निगमायुक्त।

Ãसूची की जांच कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर पर होती है। ऐसे नामों को वेरिफाइ किया जाएगा। इसके बाद ही उनकी किस्तें जारी करने के लिए नाम आगे बढ़ाए जाते हैं। जिनकी आप बात कर रहे है उनके आधार और बैंक खातों से भी नाम का मिलान कराया जाएगा।
- अनुराग सोनी, कंसल्टेंट एजेंसी।

यहां हुई गड़बड़ियां

संत कंवरराम वार्ड

हितग्राही का नाम पिता/पति का नाम

गुलाब सिंह ठाकुर अरशद खान

मुन्नी जैन दशरथ रजक

प्रदीप चौरसिया हर गुरुनानी

पुरुषोत्तम लाल सोनी खित्ती रजक

शैलेंद्र तिवारी आनंद ललवानी
खबरें और भी हैं...