- Hindi News
- National
- Sehore News 8419 Polling In The State Of Sehore District Sealed In 1209 Evm Strong Room Results 11
प्रदेश में सबसे ज्यादा 84.19% मतदान सीहोर जिले में, 1209 ईवीएम स्ट्रांग रूम में सील, परिणाम 11 को
प्रदेश की सरकार चुनने के लिए जिले के चारों विधायकों को चुनने 84.19 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। जिले के मतदाताओं ने प्रदेश में सबसे ज्यादा मतदान करने का रिकार्ड भी बनाया है। दूसरे स्थान पर रहे छिंदवाड़ा जिले के मतदाताओं ने 83.76 फीसदी मतदान किया है। मतदान को लेकर लोगों के उत्साह ने चुनाव परिणाम को लेकर चुनाव के विशेषज्ञों को नए सिरे से सोचने काे विवश कर दिया है। मतदान के बाद सुबह तक ईवीएम आरएके कॉलेज के स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच जमा की जाती रहीं। अब 11 दिसंबर को आरएके कॉलेज परिसर में ही सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। इसके के लिए शनिवार को कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। हर विधानसभा के लिए 14-14 टेबलें लगाई जाएंगी। प्रत्येक राउंड में 14 मशीनों की गणना की जाएगी। गणना केंद्र प्रभारी एडीएम वीके चतुर्वेदी रहेंगे।
पहली बार इतना मतदान : सीहोर जिले में पहली बार इतना मतदान हुआ है। पिछले विधानसभा चुनाव में जिले में 81 फीसदी मतदान हुआ था, लेकिन इस बार सारे आंकड़े पार करके मतदान का प्रतिशत 84.19 पहुंच गया है। इतना मतदान प्रदेश के किसी भी जिले में नहीं हुआ है। हालांकि दूसरे नंबर पर छिंदवाड़ा में 83.76 प्रतिशत हुआ है। मतदान के मामले में तीसरे नंबर पर आगर मालवा जिला रहा। यहां 82.93 प्रतिशत मतदान हुआ है।
80.87 फीसदी महिलाओं और 87.24 प्रतिशत पुरुषों ने वोट देकर रखा आगे
जिले का मतदान
साल मतदान
2018 84.19%
पुरुष 87.24%
महिला 80.87%
2013 80.48%
पुरुष 83.99%
महिला 76.64%
2008 74.40%
पुरुष 79.22%
महिला 69.59%
2003 74.77%
पुरुष 80.70%
महिला 86.20%
विधानसभा वार मतदान का प्रतिशत
सीहोर
वर्ष मतदान
2018 80.72%
पुरुष 82.98%
महिला 78.28%
2013 75.75%
पुरुष 79.17%
महिला 72.01%
2008 69.37%
पुरुष 73.73%
महिला 65.02%
सुबह तक जमा हुई मशीनें : मतदान पूरा होने के बाद वाहनों से मतदान दल सीहोर के आरएके कॉलेज पहुंचे। चारों विधानसभा सीटों से ये रात 3.30 बजे तक आते रहे। कॉलेज पहुंचने के बाद दलों ने चुनाव सामग्री और ईवीएम सुबह 7 बजे तक जमा की गईं।
आष्टा
वर्ष मतदान
2018 82.57%
पुरुष 85.19%
महिला 79.72%
2013 80.79%
पुरुष 85.57%
महिला 75.69%
2008 76.84%
पुरुष 82.99%
महिला 70.69%
इछावर
वर्ष मतदान
2018 86.04%
पुरुष 87.39%
महिला 84.56%
2013 84.70%
पुरुष 86.95%
महिला 82.60%
2008 79.50%
पुरुष 83.48%
महिला 75.51%
बुदनी
वर्ष मतदान
2018 83.04%
पुरुष 85.26%
महिला 80.61%
2013 80.24%
पुरुष 85.95%
महिला 76.55%
2008 72.63%
पुरुष 76.59%
महिला 67.42%
दो दिन बाद चले यात्री वाहन
ईवीएम जमा होने के बाद अधिग्रहीत वाहनों को किया मुक्त 250 बसें और 350 छोटे वाहन अधिग्रहीत किए गए थे। मतदान दलों के सीहोर आने के बाद इन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद इनमें से कई बसें तो अपने-अपने रूट पर चलने लगीं, लेकिन कई बसें गुरुवार को भी नहीं चलीं।