- Hindi News
- National
- Sehore News Mp News 1 Caught Smuggling Liquor From Maruti Van 20 Boxes Of English Liquor Confiscated
मारूति वैन से शराब की तस्करी करते 1 को पकड़ा, 20 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त
सीहोर | त्योहारी सीजन के दौरान क्षेत्र में शराब की तस्करी तेज हो गई है। रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मारूति वैन से देशी और अंग्रेजी शराब की 20 पेटी जब्त कीं। शाहगंज पुलिस दहोटा घाट और गांव खटपुरा के बीच वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जब एक मारूति वैन की चेकिंग करने के लिए उसे रोका तो पुलिस हैरान रह गई। इसमें 20 पेटी शराब थी। वाहन चालक अविनाश खतरी 32 साल निवासी औबेदुल्लागंज के खिलाफ मामला दर्ज कर मारूति वैन को जब्त किया गया है।