पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News 136 Registered For Eye Examination Camp 2 Patients With Glaucoma Found

नेत्र जांच शिविर में 136 ने कराया पंजीयन, ग्लूकोमा के 2 मरीज मिले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्लूकोमा सप्ताह पर आयोजित किया गया निशुल्क जांच शिविर

ग्लूकोमा सप्ताह का आयोजन 8 से 14 मार्च तक किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला अस्पताल स्थित नेत्र यूनिट में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 136 मरीजों ने अपना पंजीयन कराया।

जांच के दौरान दो मरीज ग्लूकोमा से पीड़ित पाए गए। जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण अधिकारी डॉ. यूके श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि ग्लूकोमा सप्ताह के दौरान लोगों को नेत्र सुरक्षा के प्रति जागरूक करने कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। जिला अस्पताल स्थित नेत्र यूनिट में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आंखों के अन्य बीमारियों से संबंधित तकरीबन 136 मरीजों ने अपना पंजीयन कराया।

इनमें 2 मरीज ग्लूकोमा के पाए गए उन्हें जांच एवं इलाज की सलाह दी गई है। 35 मरीज एलर्जी से पीड़ित, मोतियाबिंद से संबंधित 3 मरीज चिन्हित किए गए। इन्हें आपरेशन के लिए कहा गया है। जांच के दौरान इनमैच्योर के 10 मरीज पाए गए। शेष मरीजों को दवा देकर इलाज किया गया। 35 से अधिक मरीजों का चश्मा लगाने की सलाह दी गई। आंखों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। शिविर में नेत्र सहायक केसी सोलंकी, प्रभात जैन ने अपनी सेवाएं दीं।

खबरें और भी हैं...