पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News 164 Crore Owed To Electricity Company At 5 Government Offices Including 3 Thousand Consumers

3 हजार उपभोक्ताओं सहित 5 सरकारी ऑफिसों पर भी बिजली कंपनी का 1.64 करोड़ बकाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीहोर | सीहोर शहर के करीब 3047 उपभोक्ताओं पर बिजली कंपनी का करीब 1 करोड़ 64 लाख रुपए बकाया है। इसकी वसूली के लिए कंपनी ने अंतिम चेतावनी के नोटिस जारी किए हैं। बकाया राशि जमा करने की तारीख 16 और 17 मार्च निर्धारित की गई है। इसके बाद भी यदि उपभोक्ता उक्त राशि का जमा नहीं करते हैं तो संबंधितों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। बकाया राशि वालों में शासकीय कार्यालय भी शामिल है।

मार्च में ही वसूल करेगी कंपनी

बिजली कंपनी के जेई धनराज सिंह का कहना है कि सीहोर के अतिरिक्त तहसीलदार व सहायक यंत्री न्यायालय से दो चरण में अलग-अलग नोटिस जारी किए गए हैं। पहले चरण में 1247 उपभोक्ताओं पर करीब 1 करोड़ 24 लाख रुपए की राशि बकाया है। दूसरे चरण में शामिल 1800 उपभोक्ताओं पर करीब 40 लाख रुपए बकाया है। इन्हें अंतिम अवसर के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। जिनकी पेशी 16 और 17 मार्च को निर्धारित की गई है।

सरकारी कार्यालयों पर भी बकाया

बिजली कंपनी का बिल सरकारी कार्यालयों पर भी बकाया है। ऐसे में कंपनी ने शहर के कई कार्यालयों के कनेक्शन काट दिए थे। इसके बाद संबंधित विभागों ने मार्च से पहले बकाया राशि जमा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोबारा से कनेक्शन जोड़ा गया है। इसमें पीएचई, पीडब्ल्यूडी विभाग, नगर पालिका, कृषि विभाग, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग सहित अन्य कार्यालय भी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...