- Hindi News
- National
- Sehore News Mp News 1700 To 2 Thousand Rupees From Moisture Quintal Sold Wheat
नमी से 1700 से 2 हजार रु. क्विंटल बिक रहा गेहूं
2 लाख 92 हजार हेक्टेयर रकबे में की गई है इस बार गेहूं की बोवनी
इस समय फसल कटाई का काम चल रहा है। गेहूं की फसल अभी तक 15 फीसदी काटी जा चुकी है जबकि चना 70 फीसदी कट चुका है। चने के भाव तो सही मिल रहे हैं लेकिन अभी गेहूं के रेट कम ही हैं। किसान उपज लेकर मंडी आ रहे हैं। दो दिन के अवकाश के बाद गुरुवार को कृषि उपज मंडी खुली रहेगी।
जिलेभर में अब फसल कटाई का काम शुरू हो गया है। बुदनी को छोड़ दें तो बाकी जगह कटाई का काम चल रहा है। बुदनी में देरी से फसल बोवनी की जाती है। इसलिए यहां की कटाई का काम देरी
से शुरू होता है।
इस तरह मिल रहे भाव : मंडी में इस समय गेहूं के भाव कम मिल रहे हैं। इसका कारण उपज में काफी नमी है। अभी 1700 से 2000 रुपए में प्रति क्विंटल गेहूं बिक रहा है। इसी तरह चने की बात करें तो इसके भाव अच्छे मिल रहे हैं। चना का भाव 3500 से 3700 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। हर रोज मंडी में गेहूं की आवक 6 से 7 हजार क्विंटल हो रही है
जबकि चना 500 से 700 क्विंटल आ रहा है।
आज से दो दिन के लिए खुलेगी मंडी
अभी होली का पर्व चल रहा है। इसलिए मंडी भी बंद रहती है। मंगलवार और बुधवार को होली पर्व होने पर यहां पर कृषि उपज मंडी भी बंद रखी गई। गुरुवार को मंडी खुल जाएगी लेकिन दो दिन के लिए। इसके बाद फिर से छुट्टी है। व्यापारी अनिल पालीवाल ने बताया कि अभी गेहूं आना शुरू हो गया है लेकिन इसमें काफी नमी है। इसलिए भाव कम मिल रहे हैं।