पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashta News Mp News A Fair Is Held In The Village On The Second Day Of Holi The People Of Tribal Gond Community Worshiped The Pillars Made In The Name Of Meghnath

होली के दूसरे दिन लगता है गांव में मेला... आदिवासी गोंड समाज के लोगों ने की मेघनाथ के नाम से बनाए गए खंभों की पूजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लाड़कुई| अब तक आपने दशहरे पर रावण के साथ मेघनाथ के पुतले का दहन होते हुए देखा होगा, लेकिन क्षेत्र में एक जगह ऐसी है जहां मेघनाथ के नाम से बनाए गए खंबों की पूजा की जाती है। साथ ही इनके नाम से बाकायदा पूरा मेला भी लगता है। हम बात कर रहे हैं नसरुल्लागंज क्षेत्र के लाड़कुई में होली के दूसरे दिन लगने वाले मेघनाथ मेले की। जहां बड़े हर्षोल्लास के साथ यह मेला लगा है और मेघनाथ की पूजा अर्चना की जाती है। नसरुल्लागंज क्षेत्र के लाड़कुई गांव में आदिवासी रीति-रिवाजों व त्यौहार मनाया जाते हैं। इसी के चलते गांव में आदिवासी गोंड समाज द्वारा मेघनाथ की पूजा अर्चना की जाती है। इस मौके पर गांव में मेला व कई सांस्कृतिक गतिविधियां होती हैं। आदिवासियों का यह त्यौहार उत्साह उमंग धूमधाम से मनाया। बताया जाता है कि यह त्यौहार मेघनाथ बाबा से किसी भी विपत्ति, परेशानी या कोई तकलीफ घर में किसी को होती हैं तो उस मानता को पूर्ण करने के लिए इस त्यौहार का आयोजन किया जाता है। जिसमें आदिवासी गोंड समाज मन्नत पूर्ण होने पर मेघनाथ बाबा की पूजन अर्चना कर भेट चढ़ाई जाती है और अपनी व अपने परिवार की कुशलता की कामना करते हैं। मेले में मनोरंजन के साधन, तरह तरह के झूले, कई दुकानें भी लगी। आदिवासी समाज के लोगों द्वारा यहां पर पूर्व से ही तैयारी की जाती है ताकि बाहर से आने वाले समाज जन व ग्रामीणों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा।
खबरें और भी हैं...