करंट से युवक की मौत
विशनखेड़ी| इछावर ब्लाक के ग्राम जमोनिया हटेसिंह खेत पर काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जमोनिया हटेसिंह निवासी राजेन्द्र वर्मा पुत्र कैलाश वर्मा अपने खेत पर गेहूं कटाई का काम कर रहा था। वहीं नजदीक बिजली के लटकते तार से टकराने से बेहोश हो गया। उसे बेहोशी की हालात में इछावर अस्पताल ले गए। जहां से सीहोर रेफर कर दिया गया। सीहोर में इलाज के दौरान राजेंद्र की मौत हो गई।