पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News Adpo Cheated Harda39s Uncle And Nephew In The Name Of Getting A Job

एडीपीओ ने नौकरी दिलाने के नाम पर हरदा के चाचा-भतीजे से की थी ठगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरोपी के खिलाफ और दो लोगों ने 1 लाख 70 हजार ठगने की शिकायत हरदा थाने में की

एडीपीओ शैलेंद्र सिसौदिया के ठगी के हर दिन नए किस्से सामने आ रहे हैं। हरदा की चंदर सराफ की बाड़ी निवासी सुनीता और उसके पति आनंद से साढ़े 5 लाख ठगने के साथ ही उनके मित्र सुंद्रेल सचिन शर्मा और उसके भतीजे शुभम से भी 1 लाख 70 हजार रुपए की ठगी की शिकायत हरदा थाने में की है।

बताया जाता है कि सचिन शर्मा के भतीजे शुभम को शैलेंद्र ने होमगार्ड नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विभाग जहांगीराबाद भोपाल का फर्जी नियुक्ति पत्र और नरोन्हा अकादमी भोपाल का फर्जी प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया था। आरोपी ने उसे होमगार्ड की वर्दी, नेम प्लेट भी दी और दाे महीने तक भोपाल में इधर-उधर घुमाता रहा। इसके लिए उसने शुभम से एक लाख रुपए लिए थे।

शुभम दाे माह तक भोपाल में किराए के कमरे में रहा। तनख्वाह नहीं मिलने पर घर लौट आया। उसके चाचा सचिन से भी बाबू की नौकरी लगाने के नाम पर 70 हजार रुपए ठग लिए। आरोपी एडीपीओ की गिरफ्तारी के बाद सचिन व शुभम शर्मा ने सिविल लाइन में शिकायत की। बता दें कि आरोपी ठग एडीपीओ शैलेंद्र सिसौदिया 12 मार्च तक हरदा पुलिस रिमांड पर है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

उज्जैन में बताई थी पोस्टिंग

सुंद्रेल के बेरोजगार शुभम शर्मा जब रुपए वापस मांगने के लिए दबाव बनाने लगा तो ठग एडीपीओ शैलेंद्र ने उसे 15 दिसंबर 2019 को होमगार्ड नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विभाग जहांगीराबाद भोपाल से जारी फर्जी नियुक्त पत्र दे दिया था। पाेस्टिंग उज्जैन में बताई थी। इसके पहले प्रशिक्षण के नाम पर होमगार्ड की वर्दी में 5 नवंबर 2019 को शुभम को नरोन्हा प्रशासनिक अकादमी ले गया। कुछ लोगों से मिलाया और कहा प्रशिक्षण की प्रक्रिया पूरी करनी है। 7 नवंबर 2019 काे फर्जी प्रमाण पत्र दे दिया। वेतन नहीं मिला तो उज्जैन होमगार्ड दफ्तर पहुंचा, तब ठगी का पता चला।
खबरें और भी हैं...