पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News After Three Months Practice 19 Steps Of Chandra Namaskar Were Performed 111 Times In 27 Minutes

तीन महीने की प्रैक्टिस के बाद 27 मिनट में 111 बार किए चंद्र नमस्कार के 19 स्टेप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रविंद्र सांस्कृतिक भवन में 40 महिलाएं शामिल हुईं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को रविंद्र सांस्कृतिक भवन में पिंक अपर और ब्लैक लोवर पहनकर करीब 40 से अधिक महिलाओं ने 27 मिनट में 111 चंद्र नमस्कार किए। इसके लिए फिट एंड फिटनेस सेंटर की महिलाओं ने करीब 3 महीने लगातार प्रैक्टिस की थी। इसके बाद ये महिलाएं चंद्र नमस्कार की 19 स्टेप 111 बार कर पाईं। चंद्र नमस्कार के बाद सभी महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति भी दी।

सेंटर की संचालिका नेहा विजयवर्गीय ने बताया कि ग्रुप की सभी सदस्य पिछले तीन माह से चंद्र नमस्कार का नियमित रूप से अभ्यास कर रही हैं। इसके बाद रविवार को महिला दिवस पर सामूहिक रूप से चंद्र नमस्कार किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नपा अध्यक्ष नमिता राठौर, विशन विजयवर्गीय, मंजू अग्रवाल आदि उपस्थित थीं। अंत में सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । ग्रुप की संगीता राय ने बताया कि चंद्र नमस्कार से व्यक्ति स्वस्थ रहता है।

खबरें और भी हैं...