पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News Agricultural Produce Market Will Remain Closed For 3 Days From Today Now Weighing On March 17

आज से 3 दिन के लिए बंद रहेगी कृषि उपज मंडी, अब 17 मार्च को होगी तौल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंकसूची में सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

राजगढ़| माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल की बोर्ड परीक्षा की अंकसूची में सुधार के लिए अब विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को भोपाल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्हें अंकसूची में सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई है। अंकसूची में नाम, जन्म तिथि, परीक्षा का माध्यम या अन्य कोई सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आवश्यक अभिलेख समन्वय संस्था में जमा करने होंगे।

ब्यावरा| कृषि उपज मंडी समिति में 14 से 16 मार्च तक अनाज की तौल नहीं होगी। रंगपंचमी और माह के दूसरे रविवार की वजह से मंडी बंद रहेगी। कृषि उपज मंडी समिति ब्यावरा सचिव एलएन दांगी ने बताया कि 14 मार्च शनिवार को रंगपंचमी की वजह से अवकाश घोषित किया गया है। वहीं 15 मार्च को माह का दूसरा रविवार होने से बोलियां नहीं लगेगी और 16 मार्च सोमवार को मंडी का साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से मंडी बंद रहेगी। इसके लिए मंडी समिति ने शुक्रवार को अनाउंसमेंट कराकर किसानों को सूचित कर दिया है। साथ ही जिन किसानों के मोबाइल नंबर मंडी समिति में दर्ज है उनके मोबाइल पर संदेश भेजकर भी किसानों को सूचना दे दी गई है, ताकि अवकाश के दिनों में फसल बेचने आने से किसानों को परेशानी न हो।
खबरें और भी हैं...