- Hindi News
- National
- Sehore News Mp News Angry Husband For Not Cooking Food On Time Wife Refuses With Knives Bhopal Refer
समय पर खाना नहीं बनाने से गुस्साए पति ने पत्नी को चाकुओं से गोदा, भोपाल रेफर
श्यापमुर थाना क्षेत्र के गांव मुख्त्यार नगर की घटना, आरोपी पति गिरफ्तार सास की तलाश जारी
श्यामपुर थानांतर्गत गांव मुख्त्यार नगर में एक पति ने अपनी ही प|ी को इसलिए चाकुओं से गोद दिया क्योंकि उसने खाना बनाने में देरी की थी। गंभीर हालत में महिला को भोपाल रेफर किया गया, जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।
गुरुवार सुबह 10 बजे मुख्त्यार नगर निवासी निस्पद खां पुत्र जहीर खां की प|ी नसरीन बी खाना बना रही थी। खाना बनाने में देरी की बात को लेकर नसरीन और उसकी सास अनीसा के बीच झगड़ा हो गया। इसी झगड़े के बीच में जब नसरीन का पति निस्पद खां घर आया तो सास-बहू के बीच विवाद होते देखा। जब निस्पद ने इसकी वजह पूछी तो उसकी मां अनीसा ने कहा कि नसरीन बहुत मुंह चलाती है। लोग खेत पर चले गए और इसने अभी तक खाना नहीं बनाया। अनीसा के कहने पर ही निस्पद ने अपनी प|ी नसरीन के साथ मारपीट कर दी और बहस बढ़ने पर उसने एक के बाद एक चाकुओं से हमला करके उसका शरीर गोद दिया।
प|ी के शरीर पर सात वार किए
आरेापी पति ने अपनी ही प|ी पर चाकुओं से एक के बाद एक करके सात वार किए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल में नसरीन को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। नसरीन का भोपाल के एलबीएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पति गिरफ्तार, सास की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार घटना के बाद पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पति निस्पद को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अभी घायल की सास अनीसा की तलाश जारी है। पुलिस की तलाश जारी है।