- Hindi News
- National
- Jawar News Mp News Animal Dispensary Renting Due To Non Receipt Of Building
भवन नहीं मिलने से किराए में चल रही पशु डिस्पेंसरी
सरकार ने बड़े गावों में मवेशियों का ठीक से इलाज हो सके, इसलिए गांवों में डिस्पेंसरी खोली गई थीं। इसके लिए किसी प्रकार सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है। जबकि नगर में तीन साल पहले बना लाखों की लागत का भवन कंडम हालत में पहुंच गया है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
शासन ने सालों पहले तहसील क्षेत्र के गांव कजलास, मेहतवाड़ा, गुराडिया वर्मा, डोडी, कुरावर, रूपेटा आदि गांवों में पशुओं का इलाज ठीक से हो सके, इसलिए इन गांवों में डिस्पेंसरी खोली गई थीं। इसी तरह नगर में तीन साल पहले बना भवन घटिया निर्माण कार्य के कारण जर्जर हो चुका है। इसकी छत से लेकर फर्श तक खस्ताहाल हो चुका है। इसलिए कर्मचारियों को बारिश के दिनों में काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
किराए के भवन में संचालित : क्षेत्र के छह गांवों की डिस्पेंसरी में पदस्थ कर्मचारी किराए का भवन लेकर वहां काम करते हैं। जहां किराए का भवन नहीं मिलता है। वहां के कर्मचारी इधर-उधर बैठकर काम करते हैं।
परेशानी आती है
डिस्पेंसरी में पदस्थ कर्मचारियों का कहना है कि भवन नहीं होने के कारण काम करने में परेशानी आती है। इस बारे में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
प्रस्ताव भेजा है
इस संबंध में अस्पताल प्रभारी डॉ. दिनेश मालवीय जिन गांवों की डिस्पेंसरी के लिए अभी तक भवन नहीं बने हैं वहां पर नए भवन बने, इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजे गए हैं।