- Hindi News
- National
- Sehore News Mp News Application Sought From Students For Sc Post Matric Scholarship
अजा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए छात्रों से मांगे आवेदन
सीहोर | सरकारी और प्राइवेट शैक्षणिक संस्थाओं में पढ़ाई कर रहे अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग ने बताया कि सभी सरकारी व प्राइवेट शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। इसके बाद शीघ्र ही पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। संस्थाओं द्वारा प्राप्त आवेदनों को शीघ्र नियमानुसार व पात्रतानुसार के अनुसार परीक्षण के बाद आवश्यक अभिलेखों सहित नोडल अधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा।