पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अंकसूची में सुधार के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीहोर| माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल की बोर्ड परीक्षा की अंकसूची में सुधार के लिए अब विद्यार्थियों या उनके अभिभावकों को भोपाल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्हें अंकसूची में सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई है। अंकसूची में नाम, जन्म तिथि, परीक्षा का माध्यम या अन्य कोई सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आवश्यक अभिलेख समन्वय संस्था में जमा करने होंगे। अब तक जो व्यवस्था थी उसमें विद्यार्थी को ऑनलाइन आवेदन करने के साथ संबंधित दस्तावेजों के लिए भोपाल जाना पड़ता था। अब जिले की समन्वय संस्था के प्राचार्य को जांच की जिम्मेदारी दी गई है।
खबरें और भी हैं...