पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News Autumn Delayed By 15 Cm Due To More Than 60 Cm Of Rain

60 सेमी ज्यादा बारिश से 15 दिन लेट आया पतझड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मार्च माह का दूसरा सप्ताह चल रहा है। ऐसे में अब तक तेज गर्मी का असर लोगों को महसूस नहीं हाे रहा है क्योंकि पिछले सीजन में सामान्य से 60 सेमी ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। ऐसे में अब भी हवा में नमी बनी हुई है। इससे जहां तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी नहीं हो पा ही है, वहीं पतझड़ भी करीब 15 दिन की देरी से शुरू हुआ है।

हालांकि अब भी हर दिन मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। आने वाले दो दिनों बाद फिर से बारिश और ओले गिरने की संभावना बन रही है। बता दें कि आमतौर पर हर साल 15 फरवरी के बाद पतझड़ शुरु हो जाता है लेकिन इस बार मार्च में इसकी शुरुआत हुई है। फसलें भी देरी से पकीं, इसलिए कटाई का दौर एक सप्ताह पहले ही शुरू हुआ है।

मावठा नहीं गिरा, फिर भी पारा 30 डिग्री पर

आधा मार्च होने को हो, ऐसे में अब भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है। पिछले साल लगातार बारिश होने के कारण पारा 30 डिग्री के आसपास था। लेकिन इस साल तो शहर या आसपास मावठा भी नहीं गिरा। ऐसे में भी रविवार को अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि पिछले बार फरवरी महीने में ही 5 बारिश बारिश हुई थी और मार्च में भी हल्की बारिश दर्ज की गई थी।

अब भी पेड़-पौधों पर हरियाली : पिछले एक महीने में अलग-अलग विक्षोभ की वजह से बारिश जैसा माहौल बना हुआ है। इससे जमीन में नमी ज्यादा ठंडक होने से वाष्पीकृत भी कम हो रहा है। वैसे भी पेड़-पौधे पत्तियों, तने से पानी ले लेते हैं और उन्हें अभी भरपूर पानी मिल रहा है। इसलिए वे हरे भरे हैं। पांच दिनों से पेड़ों के पत्ते झड़ना शुरु हुए हैं।

इस बार इतनी हुई बारिश

जिले की सामान्य औसत बारिश 114.8 सेमी मानी गई है, लेकिन पिछले सीजन में कुल 174.9 सेमी औसत बारिश दर्ज हुई है। जो सामान्य औसत से 60 सेमी ज्यादा है। जबकि पिछले साल मात्र 89.9 सेमी औसत बारिश ही दर्ज हुई थी।
खबरें और भी हैं...