पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashta News Mp News Awareness Program Nehru Yuva Kendra39s Yuva Mandal Development Conference Organized

जागरूकता कार्यक्रम... नेहरू युवा केंद्र का युवा मंडल विकास सम्मेलन का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आष्टा| युवाओं को मार्गदर्शन व समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए नेहरू युवा केंद्र सीहोर के तत्वावधान में नगर में एक दिवसीय युवा मंडल विकास सम्मेलन कार्यक्रम रखा गया। जिसमें युवाओं को कहानियों के माध्यम से प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला युवा समन्वयक कुशल राय, मुख्य अतिथि जिला युवा समन्वयक निक्की राठौर, विशेष अतिथि वरिष्ठ समाज सेवक राकेश शर्मा व महेंद्र सिंह मकवाना रहे। अतिथियों ने स्वामी विवेकानंदजी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निक्की राठौर ने युवाओं को नेहरू युवा केंद्र की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं राकेश शर्मा ने युवाओं को उत्साहित करने के लिए छोटी-छोटी कहानियों के माध्यम से उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा को समाज सेवा में आना चाहिए और समाज सेवक कभी भी भूतपूर्व नहीं होता है। इसलिए नेहरू युवा केंद्र ग्राम विकास में युवाओं को आगे लाने का काम करता है। वहीं अध्यक्षीय भाषण में श्री राय ने कहा कि युवाओं को अब आगे आने की आवश्यकता है तथा नेहरू युवा केंद्र इसमें किस प्रकार से सहायता कर सकता है उस संबंध में संपूर्ण जानकारी दी। मंडल गठन की विस्तार से जानकारी देते हुए उनके पंजीयन व कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराया। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को मंडल गठन के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में हीरापुर, बैजनाथ, दुपाडिय़ा, चाचाखेड़ी, मुगली, कजलास, बागेर, हकीमाबाद, भटोनी सहित अनेक गांवों से युवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। साथ में नेहरू युवा केंद्र में पदस्थ एनवाईजी रानी वर्मा, मधु मालवीय, पूजा सेन सहित लगभग 40 गांव से युवा प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...