- Hindi News
- National
- Sehore News Mp News Basantpur Selected In Mp Adarsh Gram Yojana District Level Implementation Committee Formed
सांसद आदर्श ग्राम योजना में बसंतपुर का चयन, जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति बनी
विदिशा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद रमाकांत भार्गव द्वारा सीहोर जिले के नसरुल्लागंज विकासखंड के ग्राम पंचायत बसंतपुर का चयन सांसद आदर्श ग्राम योजना के लिए किया गया है। आदर्श ग्राम की परिकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आदेशानुसार कलेक्टर अजय गुप्ता द्वारा जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है।
जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति में अध्यक्ष सांसद रमाकांत भार्गव, नोडल अधिकारी कलेक्टर, प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं सदस्यों में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान, उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग, पशु चिकित्सा सेवाएं, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत वितरण कंपनी, जल संसाधन विभाग, महाप्रबंधक जिला सड़क परियोजना इकाई, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रहेंगे।
इसके अलावा जिला अंत्यव्यवसायी विभाग, प्रबंधक हाथकरघा, खादी ग्रामोद्योग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक संचालक मत्स्य विभाग, उद्यानिकी विभाग, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला श्रम अधिकारी, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया, जिला प्रमुख रेशम विभाग, जिला प्रमुख आयुष विभाग, अधिक्षण यंत्री एमपीईबी, वन मंडल अधिकारी, जिला योजना अधिकारी, जिला खाद्य अधिकारी, प्रभारी अधिकारी समस्त (एसबीएम, पीएमएवाय, मनरेगा, जलग्रहण, एनआरलएम रहेंगे।