पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashta News Mp News Before The Holiday Of Holi 15 Thousand Quintal Yield Arrived In The Market

होली के अवकाश से पहले मंडी में हुई 15 हजार क्विंटल उपज की आवक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोमवार को नगर की कृषि उपज मंडी में पहली रिकार्ड आवक की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन आवक 15 हजार क्विंटल तक ही सीमित रही। देर रात से ही किसान अपनी उपज के वाहन लेकर आना शुरू हो गए थे। सुबह मंडी परिसर वाहनों से खचाखच भरा गया था। वहीं मंगलवार से मंडी में पांच दिनों तक अवकाश रहेगा। उसके बाद बंपर आवक होने की उम्मीद है।

कृषि उपज मंडी में इस समय रबी सीजन की उपज की बंपर आवक शुरू हो गई है। अभी तक रिकार्ड आवक 21 हजार क्विंटल दर्ज हुई है। वहीं मंडी के पांच दिन के अवकाश के पूर्व सोमवार को बंपर आवक की उम्मीद थी, लेकिन आवक उतनी नहीं आ सकी। मंगलवार को होली पर्व की तैयारी के साथ ही गेहूं कटाई व मौसम के उतार-चढ़ाव को देखते हुए भी किसान उपज लेकर नहीं आए। सोमवार को जल्दी उपज नीलाम होने के चक्कर में किसान अपनी उपज लेकर शाम से मंडी पहुंचना शुरू हो गए थे। क्षेत्र में इस समय गेहूं की कटाई तेजी से चल रही है। जबकि बाद की बोवनी के गेहूं की फसल अभी भी खेतों में खड़ी हुई है। मंडी में होली पर रहता है पांच दिनी अवकाश: नगर की कृषि उपज मंडी में परंपरागत पांच दिन अवकाश रहता है। इसकी जानकारी किसानों को होने के कारण अपनी उपज अवकाश के पूर्व ही बेचने के लिए मंडी लेकर आए थे। कृषि उपज मंडी सचिव योगेश नागले ने बताया कि सोमवार को मंडी में 14 से 15 हजार क्विंटल के बीच आवक पहुंची है। अवकाश के बाद बंपर आवक आने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...