पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीमारी से बचने सबसे अच्छा उपाय सावधानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आप संतुलित खाना खाएं ताकि आपके शरीर में किसी तत्व की कमी न हो तभी आप स्वस्थ्य रहेंगे। नमक, शक्कर, मैदा ये तीनों जहर है इसका सेवन न करें। बच्चा जब मां के पेट में रहता है उसके जन्म से एक हजार दिन उसके विशेष पोषण की आवश्यकता होती है। तीन साल तक उसके खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। किसी भी बीमारी से बचने का सबसे अच्छा उपाय है कि आप सावधानी बरतें जिससे रोग आप तक आ ही न पाएं।

यह बातें शहीद भगत सिंह स्नातक महाविद्यालय में रेडक्रॉस के अंतर्गत महाविद्यालय में स्वास्थ्य शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना सोनी ने कहीं। उक्त आयोजन के अन्तर्गत डॉक्टर्स की टीम महाविद्यालय में आई तथा छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. मुकेश इंदौरिया ने कहा कि मैं हमेशा मेडिकल कॉलेज में जाता हूं प्रथम बार किसी डिग्री कॉलेज में आया हूं। यहां आकर आपके बीच अत्यन्त हर्ष का अनुभव हो रहा है। डॉ. इंदौरिया ने कोरोना वायरस पर जो विभिन्न भ्रांतियां हैं उनका समाधान छात्र-छात्राओं को बताया। उन्होंने कहा इससे डरने की आवश्यकता नहीं वरन सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप स्वच्छ रहे कहीं से आने के बाद हाथ धोएं। अपने आस-पास स्वच्छता रखें सावधानी बरतें। हम इसे किसी भी रोग को अपने आने तक रोक सकते हंै। डॉ. सीमा इन्दौरिया ने इस अवसर पर कहा कि छात्राओं में आयरन की कमी जो है उसके लिए आप अस्पताल या आंगनबाड़ी से संपर्क करें व अपने महाविद्यालय में आयरन की टेबलेट उपलब्ध कराएं। सप्ताह में एक बार आयरन टेबलेट लें। इससे और अच्छा ये होगा कि आप अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। संतुलित व पौष्टिक भोजन खाएं। जिससे सभी आवश्यक तत्व आपके शरीर में पहुंचे। रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. ललिता श्रीवास्तव ने कहा कि रेडक्रॉस दिवस 8 मई को मनाया जाता है, लेकिन उस समय महाविद्यालय में परीक्षाएं चलती हैं। इसलिए हम इस पूरे सप्ताह रेडक्रॉस की गतिविधियों को संचालित करेंगे। जिसके अंतर्गत रक्त परीक्षण, रक्तदान शिविर, जागरूकता रैली आदि का आयोजन महाविद्यालय में किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...