- Hindi News
- National
- Ashta News Mp News Bhagoria Festival Celebrated In Tribal Areas Due To Holi Festival
होली पर्व के चलते आदिवासी क्षेत्रों में भगोरिया पर्व की धूम
सिद्दीकगंज| होली पर्व के चलते आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में भगोरिया धूमधाम से मनाया जा रहा है। सिद्दीकगंज से 5 किमी दूर आदिवासी बाहुल्य गांव पिथापुरा, श्यामपुरा में इसे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
इन दोनों गांव में रविवार व सोमवार को साप्ताहिक हाट बाजार लगता है। उसी हाट बाजार में आसपास क्षेत्र के आदिवासी लोगों के द्वारा बड़े ढोल मंजीरा के साथ युवक युवतियां नाचते गाते हुए बाजार के प्रत्येक लाइन में से निकलते हैं। यह आदिवासी बाजार भगोरिया देखने लायक होता है। जहां पर आदिवासी युवक युवतियां रंग-बिरंगे वेशभूषा अनेक प्रकार के परिधानों को पहनकर बाजार में नाचते गाते नजर आते हैं। ऐसी परंपरा है। इन बाजारों में अपने विवाह के लिए लड़के लड़कियां एक दूसरे के लिए चयन करते हैं। पिथापुरा निवासी जतन सिंह पटेल, गुमान सिंह सोलंकी, इथल पटेल, मोहन सिंह चौहान, बंशीलाल, लखन डोडवे, दिलीप सोलंकी, सुनील डोडवे ने बताया पिछले कई वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वहीं साथ में महिलाएं भी नाचते गाते हुए इस त्यौहार भगोरिया पर्व को मनाते हैं। पिथापुरा निवासी सीमा सोलंकी, मीना नावडे ने बताया कि इस पर्व पर सभी लोग अपने रिश्तेदारों को व दोस्तों को रंग गुलाल लगाते हैं व मिठाई खिलाते हैं। साथ ही उनका मान सम्मान किया जाता है।