बोंदर सिंह पटेल का निधन
रमगड़ा| ग्राम के वरिष्ठ समाजसेवी बोंदर सिंह पटेल का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बोंदर सिंह सतराना के पटेल थे। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार नर्मदा तट नीलकंठ पर किया गया। स्व. पटेल के निधन पर ग्राम के वरिष्ठ नेताओं व ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि
अर्पित की।