पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News Bus Overturned In Trolley When Car Overtakes 15 Injured

कार ने ओवरटेक किया तो टर्न करते समय बस ट्राले में जा घुसी, 15 घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बुदनी | बारातियों से भरी बस को मिडघाट के पास एक कार ने ओवर टेक किया तो बस रोड पर खड़े ट्राले में जा घुसी। इससे बस में सवार 15 लोग घायल हो गए। जिन्हें बुदनी से प्राथमिक उपचार के बाद होशंगाबाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां सभी का उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बारातियों से भरी बस कुराबर से होशंगाबाद के रामगंज जा रही थी। तभी करीब दोपहर 12.30 बजे मिडघाट सेक्शन में बस को कार ओवर टेक कर रही थी। तभी कार अचानक बस के सामने आ गई। इस पर बस चालक ने उसे टर्न किया तो बस रोड पर खड़े ट्राले में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे 15 बारातियों को चोटें अाई है। जिन्हें होशंगाबाद जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। होशंगाबाद अस्पताल के सिविल सर्जन डाॅ. अारके गंगराड़े ने बताया कि किसी को होंठ, किसी को सिर में चोटें अाई है। गंभीर चोट किसी को नहीं है। बताया जाता है कि रामलीला मैदान के पास रामगंज निवासी छोटे लाल जाटव के बेटे विजय की बारात कुरावर गई थी। शनिवार को बारात वापस लौट रही थी। बस में करीब 35-40 लोग सवार थे।
खबरें और भी हैं...