पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashta News Mp News Changes In The Weather Again Increased The Pace Of Farming

मौसम में फिर आए बदलाव ने बढ़ाई खेती कार्य में तेजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अभी तक मौसम अनुकूल होने से किसानों की चिंता कम हुई थी, लेकिन अब फिर से दो-तीन दिनों से मौसम में धूप-छांव की स्थिति देखने को मिल रही है। इस कारण किसान अपने सब काम छोड़कर फसल को समेटने में जुट गए हैं। सोमवार को भी आसमान पर बादल छाए रहे। सोमवार को दोपहर बाद से ही मौसम में ठंडी हवाओं का चलना शुरू हो गया था। इस तरह मौसम के बदलाव से किसानों ने अपने खेती कार्य में तेजी लाना शुरू कर दिया है। इस समय क्षेत्र में गेहूूं कटाई का काम जोरों पर चल रहा है।

किसानों का मानना है कि यदि बारिश होती है तो पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसलों को सबसे अधिक नुकसान होगा। इससे उत्पादन पर भी असर पड़ेगा। वहीं फसल की चमक फीकी पड़ सकती है।

इससे किसानों को उपज के वाजिब दाम नहीं मिल सकेंगे। किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष भी ओलावृष्टि से फसल बर्बाद हो गई थी। यदि ऐसा होता है तो क्षेत्र का अन्नदाता किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएगा। क्योंकि इस बार सोयाबीन की उपज भी मौसम के उलट फेर का शिकार हो चुकी है। जिसमें किसानों की लागत भी नहीं निकल पाई है। हालांकि अभी जिन किसानों ने फसल थ्रेसिंग कर ली है उनको उत्पादन भी अच्छा मिला है।

किसान कमल सिंह का कहना है कि इस साल मौसम फसल के अनुरूप होने से रबी फ सल काफी अच्छी नजर आ रही है तथा उत्पादन भी अच्छा होने की उम्मीद किसान लगाए बैठे हैं। अभी रात तथा सुबह के समय ठंडा मौसम बना हुआ है। रात के समय जरूर थोड़ी ठंड महसूस होती है, लेकिन दिन में गर्मी महसूस होती है।

ठंडा हुआ मौसम

मौसम में परिवर्तन होने से मौसम में ठंडक घुल गई है। अभी क्षेत्र के सिददीकगंज, निपानिया, कोठरी, अमलाहा, जावर, मेहतवाड़ा में किसानों की गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी है।

खबरें और भी हैं...