- Hindi News
- National
- Sehore News Mp News Citizens Sitting On Satyagraha Welcomed The Moving Ceremony
चल समारोह का सत्याग्रह पर बैठे नागरिकों ने किया स्वागत
सीहोर | शनिवार को हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में नगर के प्रमुख मार्गों से होली और रंगपंचमी पर्व के उपलक्ष्य में चल समारोह निकाला गया। चल समारोह के तहसील चौराहा पर पहुंचने पर सभी धर्म के लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर स्वागत किया। इसमें खास बात यह थी कि तहसील चौराहा पर जारी एनपीआर, एनआरसी और सीएए के विरोध में सत्याग्रह पर बैठे लोगों ने भी स्वागत किया। साथ ही हिंदू-मुस्लिम एकता का का परिचय दिया।
शहर में पिछले करीब दो महीने से तहसील चौराहा पर सत्याग्रह जारी है। सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में सत्याग्रह जारी है। शनिवार को जब तहसील चौराहा से रंगपंचमी चल समारोह निकला तो सत्याग्रह में शामिल सभी धर्म के लोगों ने चल समारोह का स्वागत किया। इसमें सबसे अधिक मुस्लिम वर्ग के लोग शामिल थे। चल समारोह का स्वागत कर शहर में कौमी एकता की मिशाल दी।