- Hindi News
- National
- Ashta News Mp News City Entrance Of Guru Maharaj Coming To Complete Initiation Today
दीक्षा सम्पन्न कराने पधार रहे गुरू महाराज का नगर प्रवेश आज
आष्टा|जैन श्वेतांबर समाज की दीक्षार्थी बहन मुमुक्षु कुमारी चंचल कमल सुराणा के आगामी दीक्षा महोत्सव का पूरा नगर एवं जैन समाज उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहा है। महोत्सव पांच दिवसीय होगा जो के 15 मार्च से प्रारंभ होकर 19 मार्च तक चलेगा।
आयोजन स्थल होटल भगवती पैलेस रहेगा। इस महोत्सव हेतु जैन श्वेतांबर समाज की तैयारी पूरे जोर शोर से जारी है और अपने अंतिम चरण तक पहुंच चुकी है इसी तारतम्य में रविवार को स्वयं मुमुक्ष बहन के साथ समाज के समर्पित एवं ऊर्जावान युवाओं ने जैन समाज के प्रत्येक परिवार में दीक्षा महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका वितरित की और उन्हें इस अनुपम आयोजन का हिस्सा बनने के लिए न्यौता दिया। जैन श्वेतांबर समाज के अध्यक्ष पारसमल सिंघवी ने बताया कि दीक्षा महोत्सव को अपनी पावन निश्रा में सम्पन्न कराने के लिए परम पूज्य गुरूदेव जितर| सागर सूरीश्वर मसा. आदि ठाणा 3 का नगर प्रवेश आज सोमवार को मालव गिरनार तीर्थ जैन श्वेतांबर किला मंदिर से सुबह 8.30 बजे चल समारोह के रूप में प्रारंभ होगा।