- Hindi News
- National
- Sehore News Mp News Color Removed By Going To The Ghee Houses And Celebrating The Festival In Shreeji39s Mansion
गेर निकालकर गमी वाले घरों में जाकर डाला रंग, श्रीजी की हवेली में भी मनाया फाग उत्सव
सीहोर में लगातार दो दिन तक खेली जाती है होली
होली पर्व पर मंगलवार को शोक गेर निकाली गई। इस दौरान इसमें शामिल बड़ी संख्या में लोग गमी वाले घर पहुंचे और रंग डाला। अंचल भर में दिन भर रंग-गुलाल की मस्ती छाई रही। इसके साथ ही धुलेंडी के दूसरे दिन बुधवार को भी भी दिन भर रंग-गुलाल खेला गया।
मंगलवार को धुलेंडी पर सुबह से ही हुरियारों की टोलियों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। हिंदू उत्सव समिति के नेतृत्व में शोक गेर निकाली गई जो नगर के सभी गमी वाले घरों में पहुंची और परिवारजनों को गुलाल लगाकर सांत्वना दी। धुलेंडी के साथ ही नगर में पांच दिन तक रंगों का पर्व होली शुरू हो गया। खजांची लाइन स्थित श्रीजी की हवेली में भी मंगलवार को फाग महोत्सव मनाया गया। यहां वैष्णवजनों ने अबीर-गुलाल और फूलों के रंग से जमकर होली खेली। यहां
श्रद्धालुओं में होली का उत्साह देखते ही बनता था।
स्थानीय अवकाश नहीं, दफ्तर खुले: सीहोर में लगातार दूसरे दिन भी होली खेली जाती है। इसी के चलते धुलेंडी के दूसरे दिन स्थानीय अवकाश रहता था लेकिन लगातार दो साल से धुलेंडी के दूसरे दिन बुधवार को स्थानीय अवकाश नहीं रहा, लेकिन लोगों में होली का उत्साह कम नहीं हुआ।
श्रीनाथजी की हवेली में फाग महोत्सव में खूब गुलाल उड़ाया गया।
रंगपंचमी पर निकला जाएगा चल समारोह
रंगों के त्योहार का समापन रंग पंचमी के दिन होगा। 14 मार्च शनिवार को रंगपंचमी मनाई जाएगी। इस दिन शहर में चल समारोह भी निकाला जाएगा। इस चल समारोह में बड़ी संख्या में सर्व समाजजन शामिल होंगे।