महिलाओं को गुलाल लगाकर दी होली की बधाई
_photocaption_आष्टा| महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर होली पर्व के चलते गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई भी दी गई। पूर्व पार्षद शकुंतला छाजेड़ के नेतृत्व मे होली व महिला दिवस के उपलक्ष्य में सभी महिलाओं का सम्मान किया गया। वहीं गुलाल लगाकर होली खेलते हुए होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शकुंतला छाजेड़,नीलम राठौर, वंदना भारद्वाज, किरण सेन, जूली वैष्णव, ललिता सोनी,ज्योति सुराणा, सुनीता सोलंकी, माया तोमर, रेखा वर्मा आदि महिलाएं उपस्थित थीं।*photocaption*