पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashta News Mp News Congressmen Scramble With Former Minister Jeetu Patwari Condemned

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के साथ की हाथापाई कांग्रेसजनों ने की निंदा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुजालपुर| प्रदेश के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री व राऊ विधायक जीतू पटवारी प्रदेश में चल रही राजनीतिक उठापटक और कांग्रेस विधायकों को बंदी बनाए जाने पर उनके रिश्तेदार व हाटपिपल्या के विधायक मनोज चौधरी से मिलने उनके पिता नारायण चौधरी के साथ बेंगलूर गए थे।

जहां पर स्थानीय प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने जीतू पटवारी के साथ द्वारा हाथापाई की गई। जिसकी कांग्रेसजन निंदा कर रहे हैं। वहीं खाती समाज के लोगों ने इस प्रकार समाज के किसी विधायक के साथ की गई अभद्रता को गलत बताते हुए समाज का अपमान बताया है। पूर्व मंत्री के साथ किए गए इस व्यवहार की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र जोशी, कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी, प्रदेश सेवादल के प्रदेश सचिव कैलाश उपलावदिया, बालमुकुंद सोनानिया, रमेश पटेल, युवक कांग्रेस के नेता दिनेश जामुनिया, ने निंदा करते हुए इसको लोकतंत्र का गला घोटने जैसी घटना बताई है।
खबरें और भी हैं...