पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jawar News Mp News Construction Of The Bridge Being Built At A Cost Of Rs 1 Crore 80 Lakh On The River Nevej Closed

नेवज नदी पर 1 करोड़ 80 लाख की लागत से बन रहा पुल का निर्माण कार्य हुआ बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर को जोड़ने वाली नेवज नदी का पुल का निर्माण अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है। पुल का निर्माण धीमा चल रहा है। गुरुवार को पुल का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने व नगर की दोनों पुलियाओं का चौड़ीकरण करवाने की मांग को लेकर सभी व्यापारियों और नागरिकों ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है कि शीघ्र ही काम शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

नगर के मध्य से बहने वाली नेवज नदी पर एक करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पुल का निर्माण पिछले दिनों से बंद पड़ा हुआ है। इस कारण क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा मोगिया पुरा व लंकापुरी वाली पुलिया छोटी व संकरी होने के कारण वाहनों को निकलने में परेशानी आ रही है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व नप उपाध्यक्ष शिवम सोनी, जयसिंह, संजय अजमेरा, संतोष माहेश्वरी, दयाराम परिहार, विरेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम भावसार, मदन विश्वकर्मा, बंटी राठौर, कृपालसिंह, धर्मेंद्र सिंह, पंकज अजमेरा, ज्ञानसिंह, संतोष जैन, राजू भावसार, छोटू आदि शामिल थे।

बिजली पोल बन रहे रुकावट:अब पुल निर्माण में दोनों किनारे लगे बिजली के पोल बाधा बन रहे हैं। जिन्हें शीघ्र हटाया जाना चाहिए। क्योंकि अब पुल का निर्माण पोल के आसपास ही बचा हुआ है।

नगर का व्यापार होगा प्रभावित

-विजेन्द्र जैन, गल्ला व्यापारी।

पोल की शिफ्टिंग के लिए चार्ज की राशि जमा कराई है

-कल्याण सिंह, सब इंजीनियर, राज्य सेतु निगम।

बाधा बन रहे पोल की शिफ्टिंग के लिए राज्य सेतु निगम ने जमा कराई राशि

पुल का निर्माण शीघ्र पूरा हो

-शिवम सोनी, रहवासी।
खबरें और भी हैं...