पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashta News Mp News Contaminated Material Sold Due To Low Prices In The Haat Bazaar Of Cities And Villages

नगर और गांवों के हाट बाजार में कम कीमत के कारण बिक रही दूषित सामग्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर सप्ताह लगने वाले हाट बाजारों में इन दिनों खुले में दूषित खाद्य सामग्री खुलेआम बिक रही है। सिविल अस्पताल व निजी दवाखानों पर बढ़ते मरीजों की संख्या को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्थिति क्या है। साथ ही कटे-फटे फलों को भी कम दामों में बेचा जा रहा है। जबकि अब गर्मी का मौसम भी शुरू हो चुका है।

इन दिनों नगर के बाजारों में बिना ढके व दूषित खाद्य सामग्री होटलों पर जमकर बेची जा रही है। बिना देखरेख के अभाव में ग्राहकों को दूषित व बासी सामग्री बेचकर बीमारी परोसने का काम चल रहा है। गर्मी में वैसे भी फूड पाइजनिंग के केस अधिक देखने को मिलते हैं। जबकि इस समय वैसे ही कोरोना वायरस का भय बना हुआ है। नगर की कई दुकानों पर साफ-सफाई का अभाव होने से मच्छर व मक्खियां मंडराती रहती हैं। इसके बाद भी नगर पालिका किसी प्रकार की रोकथाम के उपाय नहीं कर रही है। वहीं खाद्य निरीक्षक भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।

कम दामों में खराब फल : नगर में कम दामों में सड़े हुए फल भी मोहल्लों में ठेले वालों द्वारा धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। इसके बाद भी प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। फलों की छटाई के समय जिन फलों में सड़ाव लग जाता है उसे थोक विक्रेता फुटकर व्यापारी को कम से कम दाम में बेच देते हैं जिन्हें वह निचली बस्ती के मोहल्लों में ले जाकर बेच देता है। इससे बीमारियों का प्रकोप होने से अस्पताल में भीड़ लगी हुई है। इसके बाद भी नपा इन पर कार्रवाई नहीं करती है। इस संबंध में नपा सीएमओ नीरज श्रीवास्तव का कहना है कि दूषित सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...