पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News Contractor Has Not Yet Put Gate On Stop Dam On Kolar River

ठेकेदार ने कोलार नदी पर बने स्टॉप डैम पर अभी तक नहीं लगाए गेट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम चकल्दी में कोलार नदी पर जल संसाधन विभाग ने स्टॉप डैम का निर्माण कराया था। इसमें ग्रामीणों ने कई बार ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण किए जाने की शिकायत की, लेकिन संबंधित विभाग ने ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं करने पर ठेकेदार ने स्टॉप डैम का काम आधा अधूरा छोड़ा व गेट भी नहीं लगाए। समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने के बाद आनन फानन में इक्का दुक्का गेट आधे अधूरे लगवा दिए गए, जबकि दिसंबर जनवरी माह में कोलार नदी में काफी मात्रा में पानी भरा हुआ था। यदि वह पानी डैम में रोक लिया जाता तो इसका फायदा गर्मी में ग्रामीणों को मिल जाता।

क्षेत्र में हर साल भीषण गर्मी के कारण जल स्तर नीचे चला जाता है। गांव के सभी कुएं, बावड़ी, ट्यूबवेल, सूख जाते हैं वहीं गर्मी में नदी का पानी सूख जाने से जंगली जानवरों और मवेशियों को पीने के लिए पानी भी नहीं मिल पाता था। कोलार नदी पर स्टॉप डैम बनने से ग्रामीणों को उम्मीद जागी थी कि अब गर्मी के दिनों में ग्राम में पानी का जल स्तर कम नहीं होगा, लेकिन जल संसाधन विभाग ने डैम में सही ढंग से गेट नहीं लगवाए और कुछ गेट लगने बाकी। जिन्हें अभी तक नहीं लगाए गए। जिससे नदी का पानी व्यर्थ बह रहा है। अगर अभी भी विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो स्टॉप डैम का लोगों को कोई फायदा नहीं मिलेगा। ग्रामीणों ने शीघ्र ही स्टॉप डैम के गेट लगाने की मांग जल संसाधन विभाग से की है।

इस संबंध में जल संसाधन विभाग सीहोर के कार्यपालन यंत्री दीपक चौकसे ने बताया कि कोलार नदी चकल्दी में स्टॉप डैम में ठेकेदार ने आधा अधूरा काम किया है। अभी चार गेट लगाए जाना बाकी हैं। संबंधित ठेकेदार को इसके लिए बार-बार अवगत करा रहे हैं फिर भी वह काम नहीं कर रहा है। काम समय पर नहीं करने से उसको पेनाल्टी भी लग रही है।

कोलार नदी पर बने स्टाप डैम पर नहीं लगाए गए गेट।
खबरें और भी हैं...