पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News Contractors Were Not Found On The Tendering Of The Pipeline Twice Now Try Again For The Third Time

पाइप लाइन बिछाने दो बार हुए टेंडर पर नहीं मिले ठेकेदार, अब तीसरी बार फिर कोशिश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर नाका पानी की टंकी निर्माण में बिजली के तार बने रोड़ा

पीने के पानी की सुविधा के लिए कई साल से वार्ड क्रमांक 3 के रहवासी मांग कर रहे हैं, लेकिन पानी की टंकी का निर्माण अभी भी अधूरा है। वहीं क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए ठेकेदार ही नहीं मिल रहे हैं। इसके लिए पूर्व में दो बार टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं, लेकिन कुछ नहीं हो सका अब तीसरी बार टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसका खामियाजा वार्ड क्रमांक 2, 3 और 29 के रहवासियों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। इधर पानी की टंकी के निर्माण में ऊपर से निकल रहे बिजली के तार परेशानी बन गए हैं। इससे काम रुका हुआ है।

पानी की टंकी के निर्माण में देरी होने से इंदौर नाका क्षेत्र के लोगों को अभी भी पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। पिछले कई सालों से पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। गर्मी के दिनों में वार्ड 3 के रहवासियों की हालत यह हो जाती है कि वे करीब 3 किमी की दूरी तय कर पीने का पानी जुटाते हैं। अभी भी पीने के पानी के लिए आसपास के बोर, हैंडपंप से पीने का पानी ले रहे हैं। इससे क्षेत्रवासियों को कई परेशानियां हो रही है। इसके बाद भी समाधान नहीं हो सका है। वहीं पानी की टंकी के निर्माण कार्य में अब बिजली लाइन के तार बाधा बन गए हैं। इससे निर्माण रोक दिया गया है।

पाइप लाइन बिछाने नहीं मिल रहे हैं ठेकेदार

इंदौर नाका क्षेत्र में करीब 4 किमी लंबी पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम अटका हुआ है। करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए नगर पालिका ने पूर्व में दो बार टेंडर जारी कर दिए हैं। इसके बाद भी कोई ठेकेदार उक्त कार्य को करने के तैयार नहीं है। ऐसे में नपा तीसरी बार टेंडर जारी करने की तैयारी में है। पाइप लाइन के अभाव में क्षेत्रवासियों को पीने के पानी की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

बिजली लाइन हटाने तैयार किया स्टीमेट

बिजली लाइन हटवाने के लिए नपा ने बिजली कंपनी को पत्र जारी किया था। इसके साथ ही इसका स्टीमेट भी तैयार किया गया है। बिजली लाइन के हटने के बाद ही करीब 84 लाख 80 हजार की लागत से बनने वाली पानी की टंकी का निर्माण शुरू हो सकेगा।

घोषणा के पांच साल बाद भी काम अधूरा पड़ा

वर्ष 2015 में तात्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर नाका क्षेत्र में पानी की टंकी के निर्माण की घोषणा की थी। घोषणा के बाद करीब दो साल कागजी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी होने में लगे। इसके बाद इसका काम शुरू हुए एक साल से ज्यादा समय बीत गया है, लेकिन अभी भी इसका निर्माण अधूरा है। जबकि यह कार्य 9 महीने में ही पूरा किया जाना था। अभी समयावधि निकल चुकी है।

1.50 करोड़ से बिछनी है पाइप लाइन, 84.80 लाख से बनेगी पानी की टंकी

वार्ड नंबर 3 के रहवासी आंदोलन की तैयारी में

वार्ड क्रमांक 3 पार्षद कांता गुलाब मालवीय ने बताया कि पानी की टंकी के निर्माण को लेकर पूर्व में कई बार आवेदन दिए हैं। अभी भी काम अधूरा है। गर्मी आने वाली है क्षेत्रवासियों को पीने के पानी की अभी से समस्या हो रही है। टंकी के निर्माण में गति नहीं आई तो वार्डवासी आंदोलन करेंगे।

बिजली लाइन हटने के बाद निर्माण तेजी से होगा

-संदीप श्रीवास्तव, सीएमओ नपा
खबरें और भी हैं...