- Hindi News
- National
- Sehore News Mp News Corona39s Awe All Schools Talkies Will Remain On Teacher Duty Until Further Orders
कोरोना का खौफ: सभी स्कूल, टॉकीज अगले आदेश तक बंद पर शिक्षक ड्यूटी पर रहेंगे
5वीं, 8वीं और 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं ही आयोजित की जाएंगी
कोरोना वायरस अब देश में भी महामारी का रूप ले चुका है। तेजी से फैल रहे इस संक्रमण को रोकने के लिए शासन अपने स्तर पर ताे प्रयास कर ही रहा है, लेकिन बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने आदेश जारी करते हुए सभी निजी और शासकीय स्कूलों से अवकाश घोषित कर दिया है। टॉकीज भी बंद रहेंगी। इन स्कूलों में अब सिर्फ 5वीं, 8वीं और 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं ही आयोजित की जाएंगी। स्कूलों में अवकाश कब तक के लिए घोषित हुए हैं यह कहना मुश्किल है। क्योंकि जब कोरोना का प्रभाव कम हो जाएगा, उसके बाद ही सरकार स्कूलों को फिर खोलने के आदेश जारी करेगी।
बता दें कि शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि कोरोना वायरस और उससे जनित बीमारी के संक्रमण से बचाव के लिए विद्यालयों में आगामी आदेश तक अवकाश रहेगा।
इस दौरान प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में कक्षा 5वीं, 8वीं की सालाना परीक्षाओं का आयोजन यथावत रहेगा। कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन भी यथावत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही किया जाएगा।
आदेश में यह भी स्पष्ट है कि सभी शासकीय विद्यालयों में समस्त शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय स्टाफ विद्यालय में उपस्थित रहकर शासकीय-अकादमिक कार्य करेंगे।
ये सावधानी बरतें
{साबुन से हाथ धोएं, सैनिटाइजर का उपयोग करें।
{अपनी आंख, नाक व मुंह को अनावश्यक न छुएं।
{जुकाम व खांसी से पीड़ित व्यक्ति के नजदीक जाने से बचें।
{हाथ मिलाने से बचें।