- Hindi News
- National
- Sehore News Mp News Day And Night Mercury Is 30 Less Than Normal Due To Air Coming From North India
उत्तर भारत से आ रही हवा से तीन दिन से दिन और रात का पारा सामान्य से 30 कम
हवा का रुख बदलने से बारिश की संभावना खत्म
उत्तर भारत में सक्रिय हुए सिस्टम ने फिर से शहरवासियों को ठिठुरा दिया है। बीते 24 घंटों के भीतर रात के अलावा दिन में भी सर्दी का असर बढ़ा है। शनिवार को रंगपंचमी पर भी सर्दी का असर कम नहीं था हालांकि दोपहर में धूप तेज होने से तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। जबकि एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री ही था, लेकिन न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मौसम विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर ने बताया कि अब हवा की दिशा बदलकर उत्तर से हो गई है। इसलिए अब मौसम साफ रहेगा।
इसलिए महसूस हो रही है हल्की ठंड
बता दें कि राजस्थान की तरफ पिछले दिनों बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण होली पर बारिश हुई थी। इससे मौसम बदल गया था। यह पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली और पंजाब की रास्ते जम्मू की तरफ जाकर खत्म हो गया है। इन दिनों मौसम पूरी तरह साफ हो चुका है। इस कारण से दक्षिण से आने वाली हवा बंद हो गई हैं। अब उत्तर की तरफ से हवाएं चलेंगी।