- Hindi News
- National
- Ashta News Mp News Death Anniversary Paid Tribute To Savitribai Phule39s Death Anniversary And Highlighted Contribution To Society
पुण्यतिथि... सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर अर्पित श्रद्धासुमन कर समाज में योगदान पर प्रकाश डाला
आष्टा| फूलमाली सोशल ग्रुप ने फूलमाली समाज की प्रथम शिक्षिका एवं समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मनाई। इस दौरान माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित हुए। समाज बंधुओं ने उनके जीवन एवं समाज में उनके द्वारा दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। इसी के साथ तहसील के योजना प्रमुख एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य की भी घोषणा व होली मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में फूल माली सोशल ग्रुप के प्रदेश मंत्री प्रवीण बागवान बैजनाथ, जिला योजना प्रमुख कैलाश नारायण बागवान मैना, जिला कोषाध्यक्ष अर्जुन माली मालीखेड़ी, जिला मंत्री कमल बागवान बमुलिया खींची, तहसील अध्यक्ष केशर सिंह पुष्पद, तहसील योजना प्रमुख तरुण बागवान मुगली, तहसील मंत्री सुरेश माली, मुकेश बागवान, जिला कार्यकारिणी सदस्य नंदकिशोर बडोनिया, नंदू मालाकार कोटरी, सुरेश बागवान मुगली आदि उपस्थित थे।