खड़ीहाट में विकास कार्यों का किया लोकार्पण
ग्राम पंचायत खड़ी हाट द्वारा गांव में कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला मरेठा ने लाखों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।
ग्राम पंचायत खड़ी द्वारा गांव में मांगलिक भवन, रविदास मांगलिक भवन, आंगनबाड़ी भवन बाउंड्रीवॉल, ग्राम चौपाल, पंचायत बाउंड्रीवाल सहित अनेक विकास कार्य कराए हैं। जिनका लोकार्पण जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला मरेठा ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक रंजीत सिंह गुणवान, देवी सिंह परमार, अर्जुन पटेल, रामचंद्र तोमर, बाबू लाल वर्मा, सीताराम वर्मा भी शामिल थे। आभार सरपंच कृष्णा रमेश चंद्र टोपा ने माना।