- Hindi News
- National
- Nasrullaganj News Mp News Discussing Women Empowerment And Their Legal Rights By Respecting Women
महिलाओं का सम्मान कर महिला सशक्तिकरण और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में चर्चा की
विश्व महिला दिवस के मौके पर किया महिलाओं का सम्मान
विश्व महिला दिवस पर जिले में कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।
नसरुल्लागंज | रविवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय महिलाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान महिलाओं के द्वारा संगोष्ठी के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए गए और महिलाओं को अधिक मजबूत बनाने में समाज की क्या भूमिका हो सकती है, इसके महत्व को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का आयोजन परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास गिरीश चौहान एवं उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य पीएन पेठारी ने किया।
कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रधानमंत्री मातृ वंदना, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, लाड़ली लक्ष्मी, उषा किरण, वन स्टॉप सेंटर योजनाओं के संबंध में उपस्थित महिलाओं को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ऋषिका जैमिनी को पीओ पद पर चयनित होने पर स्वागत व सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक निर्मला मालवीय, मधु दुबे, अनामिका इक्का, रोशनी यादव, मनीषा सांवले, श्वेता कुमरे, अरुणा पाठक मौजूद थीं। संचालन कुसुम शर्मा एवं सतीश दुबे ने किया।
महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा
इछावर | कृषि विज्ञान केंद्र सेवनिया में महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण, दैनिक आहार में गृह वाटिका का महत्व, पोषण थाली, महिलाओं की कृषि में भूमिका व योगदान के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिक जेके कनौजिया ने किचन गार्डन के महत्व पर चर्चा करते हुए दैनिक जीवन में स्थानीय स्तर पर उगायी जाने वाली सब्जियों एवं उनका महत्व, मौसमी फलों के सेवन का महत्व, पौष्टिक आहार पर विस्तार से जानकारी दी। महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए महिलाओं की भूमिका, परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के स्वरोजगारमुखी प्रशिक्षणों का आयोजन, स्वच्छता के प्रति जागरूकता, स्व सहायता समूहों का गठन कर आर्थिक स्तर में सुधार आदि के प्रति जागरूक करें।
बैठक का हुआ आयोजन
बिशनखेड़ी | ग्राम पंचायत भाऊखेड़ी में महिला दिवस पर बैठक का आयोजन हुआ। इसमें आजीविका मिशन के अंतर्गत एनआरएम समर्थन ने महिलाओं को बुलाया। इस दौरान महिलाओं प्रधानमंत्री आवास, शौचालय की भी रूपरेखा, कोरोना वायरस से बचने के उपाय आदि की जानकारी दी। इस दौरान ग्राम पंचायत भाऊखेड़ी सरपंच कौशल्या बाई, सहायक सचिव अशोक कुमार, भारती वर्मा, आरती, सपना, ममता ललिता, अर्चना कविता ,हसीना बी आदि उपस्थित थीं। इसी प्रकार गोलू खेड़ी ,तोरनिया, नागली ,बरखेड़ा कुर्म, नरसिंह खेड़ा, में सभी ग्राम पंचायतों पर महिलाओं को एकत्रित कर आम सभा का आयोजन किया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का किया सम्मान : बिलकिसगंज | आईटीसी मिशन सुनहरा कल ने बरखेड़ी में महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं की राजनीति में सक्रिय भागीदारी एवं महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के चहुंमुखी विकास के लिए किन किन तरीकों से आगे आ सकती है इस पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में 135 गांवों से लगभग 250 महिलाओं ने सहभागिता की। ग्रामों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में उर्मिला विश्वकर्मा, पप्पी लोधी, राजेश वर्मा, अनिल मुकाती, बरखेड़ी सरपंच नारायण सिंह परमार आदि शामिल थे।