पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News District Bjp Workers Welcomed Scindia At Bhopal Airport

सिंधिया का भोपाल एयरपोर्ट पर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीहोर | भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का गुरुवार को भोपाल एयरपोर्ट पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जसपाल सिंह अरोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां श्री सिंधिया का स्वागत किया। इस मौके पर पार्षद कमलेश राठौर, अर्जुन राठौर, मांगीलाल मालवीय, मानसिंह वर्मा आदि मौजूद थे।

पंचायत प्रकोष्ठ ने भी
किया भोपाल में स्वागत


भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय के नेतृत्व में भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पंडित महेश दुबे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी राज्यसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...