पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News Doors Windows Did Not Open Even After Four Years In The Store Room On The Intakwell Of Kahiri Bandhan

काहिरी बंधान के इंटकवेल पर बने स्टोर रूम में चार साल बाद भी नहीं लगे दरवाजे, खिड़की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पार्वती नदी स्थित काहिरी बंधान के इंटकवेल की हालत देखते ही बनती है। यहां पर सामान रखने के लिए बनाए स्टोर रूम के न तो दरवाजे हैं और ना ही खिड़की है। इस तरह खुले कमरे में ही सामान रखा जाता है। बताया जाता है कि जिस ठेकेदार ने इस स्टोर रूम का निर्माण कराया उसने अधूरा काम किया और छोड़कर चला गया। इसके बाद नगर पालिका ने भी कभी इसका दरवाजा और खिड़की लगवाना उचित नहीं समझा।

काहिरी बंधान से शहर के लिए पानी सप्लाई किया जाता है। यहां पर जो इंटकवेल बनाया गया है वह भी काफी पुराना है। सामान रखने के लिए 2015 में यहां पर स्टोर रूम बनवाया गया। स्टोर रूम तो बना दिया गया लेकिन काम कर रही निर्माण एजेंसी ने इसका दरवाजा और खिड़की नहीं लगवाई। तभी से यह इसी हालत में है। इसका दरवाजा और खिड़की लगवाने के लिए नगर पालिका ने भी कभी नहीं सोचा।

लोग भी कर देते
हैं लीकेज


काहिरी से सीहोर आ रही पानी की मेन लाइन के ज्वाइंट पर लीकेज कर देते हैं। इन लीकेज के कारण काफी पानी बर्बाद हो जाता है। जब यह पानी निकलना शुरू होता है तो लोग पास में एक गड्‌ढा कर देते हैं। इसके बाद रिसाव का पूरा पानी इन गड्‌ढों में जमा होता रहता है। इस पानी का उपयोग खेती किसानी के अलावा दिनचर्या के कामों के लिए भी उपयोग किया जाता है।

काफी पुराना हो चुका
है ट्रीटमेंट प्लांट


काहिरी में लगा ट्रीटमेंट प्लांट भी काफी पुराना हो चुका है। अभी तक कई बार यह खराब हो चुका है। हालांकि सुधार कार्य के बाद इसे फिर से चालू कर दिया जाता है। काहिरी बंधान से नगर पालिका पानी सप्लाई के लिए हर रोज 30 लाख लीटर पानी लेती है।

इस संबंध में नगर पालिका के उपयंत्री एनसी राठौर का कहना है कि यह सही है कि स्टोर रूम के दरवाजे और खिड़की नहीं लग सकी है। जब इसका काम चला था तभी जो निर्माण एजेंसी थी वह अधूरा काम छोड़कर चली गई थी। हालांकि इस काम को पूरा कराया जाएगा। अभी यहां पर सामान तो रखा जाता है। यहां पर 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहते हैं इसलिए कोई खतरा नहीं है।

काहिरी बंधान से नपा पानी सप्लाई के लिए हर रोज 30 लाख लीटर पानी लेती है

काहिरी स्थित इंटकवेल पर बिना दरवाजे और खिड़की के स्टाेर रूम।

तीन दशक पुरानी हो गई पाइप लाइन

पार्वती नदी पर बने काहिरी बंधान से जो पाइप लाइन सीहोर आ रही है वह करीब 25 से 30 किमी लंबी है। इसकी हालत यह है कि इसमें आए दिन रिसाव होने लगता है। कई जगह से लाइन लीकेज हो रही है। हररोज लाखों लीटर पानी बर्बाद हो जाता है। ऐसा नहीं है कि अमला ठीक नहीं करता लेकिन दो ही टीमें होने के कारण समय पर लीकेज को नहीं रोक पाते हैं। इसका कारण यह भी है इन सप्लाई लाइनों के काफी पुराना हो जाने से यह समस्या हो रही है। दर्जनों लीकेज इस समय बने हुए हैं।
खबरें और भी हैं...